फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man killed in Ghaziabad for trying to stop a fight

झगड़ने से रोकने पर बुजुर्ग को मार डाला: तीन युवकों ने वृद्ध को निढाल होने तक पीटा, फिर उसी हाल में छोड़कर भागे

Sun, 08 Feb 2026 11:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Feb 2026 11:01 PM IST
सार

 69 वर्षीय बुजुर्ग की तीन युवकों ने पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग ने उन्हें झगड़ने से रोका था, जिस पर युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Elderly man killed in Ghaziabad for trying to stop a fight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीलामोड़ थानाक्षेत्र के निस्तौली गांव निवासी राजपाल उर्फ रज्जू (69) को तीन युवकों ने पीटकर मार डाला। घटना शनिवार देर शाम को हुई। बुजुर्ग का दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने गांव के युवकों को आपस में झगड़ा करने से रोका था। बुजुर्ग की पुत्रवधू ललिता का आरोप है कि इसी बात पर आरोपियों ने उन्हें पीटकर मार डाला। ललिता ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए गैर असंज्ञेय अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

ललिता ने दी शिकायत में बताया कि उनके ससुर राजपाल ईंट भट्टे पर काम करते थे। शनिवार दोपहर को वह जंगल में घोड़ी चराने के लिए गए थे। शाम को लौटते समय रास्ते में गांव के ही संदीप, आतिश और संजय को आपस झगड़ते देखा तो उनके ससुर राजपाल ने युवकों को आपस में झगड़ा करने से रोका दिया। आरोप है कि आरोपियों ने बुजुर्ग की बात को अनसुना करते हुए उनके साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने बुजुर्ग को उस समय तक पीटा जब तक वह निढाल नहीं हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर वह परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।

क्या कहते है अधिकारी
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में न तो खुली चोट की बात सामने आई है और न ही मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से गैर असंज्ञेय अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। विसरा रिपोर्ट में अगर पिटाई की वजह से मौत की पुष्टि होती है तब मामले को हत्या की धारा में बदल दिया जाएगा। फिलहाल एक युवक को हिरासत में ले लिया है और बाकी दो की तलाश चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed