{"_id":"65566d6f277b589634047bc6","slug":"elderly-man-in-harsaon-woman-bitten-by-dogs-in-crossing-republic-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-242915-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हरसांव में बुजुर्ग, क्राॅसिंग रिपब्लिक में महिला को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हरसांव में बुजुर्ग, क्राॅसिंग रिपब्लिक में महिला को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। सर्दी शुरू होने के बाद भी कुत्तों के हमला करने में कमी नहीं आई है। बृहस्पतिवार को हरसांव में बुजुर्ग ओमप्रकाश पर चार कुत्तों ने हमला कर दिया तो क्राॅसिंग रिपल्कि में पति को खाना देने जा रही महिला को काट लिया। कुत्तों के काटने से 37 बच्चों समेत 240 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे थे।
बृहस्पतिवार को हरसांव गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश पर चार आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। कुत्तों से बचने के प्रयास में वह गिर गए। इस दौरान दो कुत्तों ने पैरों पर काटकर घायल कर दिया। बुजुर्ग को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया। आकाश, आशीष, रोहित, सीताराम, नीलम, आदित्य दीक्षित, देवेश चौहान और पांच वर्षीय राधिका को भी कुत्तों ने हाथ और पैर में काटकर घायल किया है।
क्राॅसिंग रिपब्लिक में कपड़ों पर स्त्री करने वाले रामजीत की पत्नी संगीता बुधवार को दोपहर खाना देने जा रही थी। इसी दौरान दो कुत्तों ने संगीता पर हमला कर दिया। बचाव में संगीता गिर गई और उनका खाना भी बिखर गया। इस दौरान एक कुत्ते ने संगीता के पैर में काट लिया। इसके अलावा 37 बच्चों समेत 240 लोगों ने एआरवी लगवाया। कुत्तों के अलावा बंदर, चूहा और बिल्ली के काटने से घायल हुए थे। इसके अलावा 235 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी व तीसरी डोज लगवाई। जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन की दो हजार वायल मंगवाई गई है।