{"_id":"668883680ec834510f065ba4","slug":"eight-year-old-girl-raped-report-filed-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-110160-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने जेठ पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला का आरोप है कि पहले पति का बड़ा भाई नसीम उनके घर में घुस गया। घर में उनकी आठ साल की बच्ची अकेली थी। मौका पाकर आरोपी ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की और वीडियो दिखाई। इसके बाद आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची की मां जब घर पहुंची तो उसने सारी बातें बता दी। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।