फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight people booked for dowry murder of a woman

Ghaziabad News: दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, आठ लोगों पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Eight people booked for dowry murder of a woman
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली महिला की मौत पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। ससुराल पक्ष ने महिला के परिजनों को फोन पर शव ले जाने के लिए कहा। महिला के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पिंकू निवासी पंचवटी कॉलोनी तीस फुटा रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान की शादी 15 दिसंबर 2024 को प्रिंस निवासी बागपत के गांव पांवला के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। उन्होंने हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज दिया था। आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग करने लगे। दहेज नहीं लाने पर ससुराल पक्ष के लोग मुस्कान के साथ मारपीट करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग मुस्कान को प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी मुस्कान का फोन आया कि पति व ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बेटी की ससुराल पक्ष से फोन आया कि मुस्कान की मौत हो चुकी है। वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में हैं। मुस्कान का शव फंदे पर लटका मिला था। उन्होंने पिता से मुस्कान की लाश ले जाने के लिए कहा। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति प्रिंस, ससुर सुखपाल, देवर क्रिस, सास कमलेश, ननद पूजा, प्रिति, दामाद विशाल, मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article