फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight lakh rupees were snatched from an elderly person on the pretext of buying a flat in Sahibabad

Ghaziabad News: साहिबाबाद में फ्लैट खरीदने के बहाने बुजुर्ग से आठ लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were snatched from an elderly person on the pretext of buying a flat in Sahibabad
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के लाजपतनगर में बुजुर्ग से एक जानकार ने फ्लैट खरीदने का झांसा देकर आठ लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है समय पूरा होने के बावजूद जानकार ने फ्लैट की रजिस्ट्री या रकम देने से इन्कार कर दिया। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर बीमार रहते हैं। तीन-चार साल पहले उनकी जान पहचान लाजपतनगर के सी-ब्लॉक निवासी राकेश गुप्ता से हुई थी। राकेश ने पारिवारिक संबंध बनाने के बाद उनसे फ्लैट खरीदने की बाबत करीब आठ लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में फ्लैट पर बैंक से लोन कराकर छह माह में रकम लौटाने का भी वायदा किया था लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उन्हें रुपये नहीं दिए। लगातार तकादा करने के दौरान उनका बेटे से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने राकेश से पूरी घटना बताई। तब जानकार ने उन्हें अपने दूसरे फ्लैट में रहने की व्यवस्था कराई। इतना ही नहीं, राकेश ने उनसे अपनी ऑनलाइन निवेश फर्म बताकर दो लाख रुपये के बिटकॉइन बेच दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अक्टूबर 2023 में अपने उधार दिए रुपयों का तकादा किया तो राकेश ने दामाद के नाम रजिस्ट्री या रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि लेनदेन के तथ्य के साथ कागजात की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपी पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed