फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight abandoned vehicles found in the guard lobby, taken into custody

Ghaziabad News: गार्ड लॉबी में मिले आठ लावारिस वाहन, कब्जे में लिए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Eight abandoned vehicles found in the guard lobby, taken into custody
गार्ड लॉबी में खड़े लावारिस वाहन। संवाद
गाजियाबाद। दिल्ली में हुए कार धमाके की घटना के बाद आरपीएफ ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन स्थित गार्ड लॉबी में चेकिंग की गई। इस दौरान वहां आठ लावारिस वाहन खड़े मिले, जिनको कब्जे में लेकर विजयनगर थाने भेजा गया।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि चार बाइक, तीन स्कूटी, एक स्कूटर समेत कुल आठ वाहन मिले हैं। इसमें कई वाहन ऐसे थे, जो एक साल से भी अधिक समय से खड़े थे। जबकि, दो वाहन 72 घंटे से अधिक समय से लॉबी में खड़े थे। इनके स्वामियों की तलाश की गई, लेकिन कोई भी नहीं आया। यदि इन वाहनों पर अपना कोई अधिकार जताता है तो वह विजयनगर थाने में इसके लिए संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

लोको इंचार्ज से कहा गया है कि वह आने वाले स्टाफ को इसके लिए सतर्क करें। कोई भी वाहन यदि 72 घंटे से अधिक समय से परिसर में खड़ा मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ को दी जाए। इसी तरह पार्किंग के संचालक को भी कहा गया है कि वह सतर्कता के साथ वाहनों को पार्क कराएं। यदि सुबह से लेकर शाम तक कोई वाहन को लेने नहीं आता है तो इसकी सूचना दी जाए। वाहन स्वामी का पता किया जाए। स्थिति संदिग्ध लगने पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed