{"_id":"6892576a5599a476bc06283a","slug":"edited-photo-and-made-it-viral-mother-and-daughter-beaten-up-when-protested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-692943-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फोटो एडिट कर की वायरल, विरोध पर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फोटो एडिट कर की वायरल, विरोध पर मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के फोटो एडिट करके पड़ोसी युवक ने उन्हें और उनके पिता को भेज दिए। पीड़िता और उनकी मां विरोध जताने आरोपी के घर पहुंची तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। पीड़िता ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक उनके घर के पास ही रहने वाले राहुल ने उनकी फोटो को एडिट किया और उसके पिता के मोबाइल पर भेज दी। शिकायत पर उसके साथ आरोपी ने मारपीट की। इतना ही नहीं जब वह अपनी मां के साथ दोबारा आरोपी से शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में युवती घायल हो गई। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।