फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ED officer seen in CCTV installed at cycle stand

Ghaziabad News: साइकिल स्टैंड पर लगे सीसीटीवी में दिखे ईडी अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
ED officer seen in CCTV installed at cycle stand
गाजियाबाद। ईडी अधिकारी आलोक रंजन के आत्महत्या के मामले में जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। जीआरपी की अब तक की जांच में सामने आया है कि आलोक रंजन 18 अगस्त को पहले रेलवे स्टेशन पर गए। साइकिल स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी में वह माल गाड़ी की तरफ जाते दिख रहे हैं। जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि आलोक के परिवार को बयान दर्ज करने के लिए जल्द ही उनको थाने बुलाया जाएगा। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सिग्नल के अंदर शव मिला है, प्रथम दृष्टया पूरा मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। इसके बाद रिपोर्ट दाखिल कर केस बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं खाया था खाना, दो दिन से बंद था मोबाइल
जीआरपी की जांच में सामने आया है कि आलोक रंजन कई दिन से तनाव में थे। एक सप्ताह से उन्होंने सही से खाना भी नहीं खाया था जबकि, दो दिन पहले अपना मोबाइल बंद कर दिया। 18 को जब वह घर से निकले तब घर पर कोई नहीं था और मोबाइल भी अपने घर पर रखकर आए थे।
विज्ञापन

सीबीआई कर चुकी थी पूछताछ
सात अगस्त को सीबीआई ने ईडी के सहायक निदेशक संदीप सिंह को आभूषण कारोबारी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। संदीप सिंह ने पूछताछ में आलोक रंजन का नाम लिया था। उसी आधार पर सीबीआई ने आलोक को पूछताछ के लिए बुलाया था। तब से वह तनाव में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed