{"_id":"6afaa4b7c3b0e440f0084be3","slug":"ed-brings-azam-khan-to-ghaziabad-pmla-court-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पीएमएलए कोर्ट में आजम खां की पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल; ईडी ने की थी चार दिन पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पीएमएलए कोर्ट में आजम खां की पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल; ईडी ने की थी चार दिन पूछताछ
Mon, 16 Nov 2026 12:37 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:37 PM IST
सार
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को ईडी ने आज चार दिन की रिमांड खत्म होने के बाद गाजियाबाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईडी ने आज आजम खां को गाजियाबाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आजम खां को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चार दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर ईडी ने सोमवार को सुबह आजम खां को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
रामपुर की जौहर ट्रस्ट के मामले में बीते तीन दिन तक चली पूछताछ के दौरान आजम से ईडी से करीब 200 सवाल किए, जिसके उन्होंने गोलमोल जवाब दिए। ईडी के आरोपों को वह लगातार खारिज करते रहे और ट्रस्ट द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में अनभिज्ञता जताते रहे। वहीं शत्रु संपत्ति पर कब्जे के आरोपों को भी उन्होंने नकार दिया और इसके लिए रामपुर के जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने रविवार को भी उनसे लंबी पूछताछ की लेकिन वह हर सवाल के जवाब में खुद को पीड़ित और सारे घटनाक्रम को सियासी बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते रहे। उन्होंने उन ठेकेदारों से भी कोई सीधा संबंध होने से मना कर दिया जिन्होंने सरकारी काम के लिए मिली धनराशि को जौहर विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में खपाया था और ट्रस्ट को चंदा दिया था। अब ईडी उनके करीबियों को दोबारा तलब करने की तैयारी में है जिसमें से कुछ को सरकारी गवाह भी बनाया जा सकता है ताकि आजम खां पर कानूनी शिकंजा कसने में आसानी हो।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को जेल से रिहा होने के बाद आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई जौहर विश्वविद्यालय और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित 426 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में की गई।
आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
उधर, आजम खां मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। आजम खां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। जौहर ट्रस्ट से जुड़े 426 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत में सुनवाई हो रही है।
