{"_id":"57813e3b4f1c1be42f7fbc19","slug":"eat-plenty-still-common-the-price-will-increase-in-a-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी खूब खाइए आम, थोड़े दिन में बढ़ जाएंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी खूब खाइए आम, थोड़े दिन में बढ़ जाएंगे दाम
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
आम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के इस बार सस्ते होने से उसकी मिठास का अहसास आम आदमी भी कर रहा है। आढ़तियों की मानें तो पिछले साल की तुुलना में इस साल आम की पैदावार अधिक होने से बाजार में आम जितना ज्यादा है, उतनी खपत नहीं है। शहर में आसपास के गांवों से भी आम बाजार में आ रहा है और मंडियों में दूर दराज के शहरों से भी। फिलहाल सस्ते आम खा लेने का बढ़िया मौका है। आने वाले दिनों में आम की कीमतों में उछाल की संभावना है।
विज्ञापन
इन दिनों बाजार में आम की गुणवत्ता भी अच्छी है। अच्छी क्वालिटी का आम भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। इस वक्त लंगड़ा, चौसा, सुखमी, दशहरी और रटौल आम मौजूद हैं। फल आढ़ती अजय चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष सीजन में आम की शुरुआत ही 60 से 80 रुपये प्रति किलो से हुई थी। फुटकर बाजारों में आम 100 रुपये प्रति किलो की कीमत से बिका था, लेकिन इस बार कीमत आधी है। फल आढ़ती नासिर ने बताया कि फिलहाल आम की डिमांड कम है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आम की कीमत बढ़ेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद की मंडियों में आम चेन्नई, लखनऊ, सहारनपुर, बुलंदशहर, धोड़ली, मेरठ, स्याना, वाराणसी और दिल्ली की आजादपुर मंडी से आ रहा है। हर क्षेत्र आम की अलग-अलग किस्मों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं साहिबाबाद स्थित नवीन फल सब्जी मंडी में लखनऊ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, शाहजहांपुर और मोदीनगर से आम आ रहा है।
विज्ञापन
टमाटर से सस्ता आम
फलों का राजा आम जहां अधिकतम 30 से40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, वहीं टमाटर की कीमत मंडी में 60 रुपये तक पहुंच गई है। स्थानीय क्षेत्रों से टमाटर की आवक कम होने के कारण इसके भाव चढ़े हुए हैं, जबकि बाहरी क्षेत्रों से आम की आवक इस बार दोगुनी होने से यह टमाटर से लगभग आधे रेट पर बेचा जा रहा है।
कोल्ड स्टोरेज में आम तैयार, खरीदार नहीं
कोल्ड स्टोरेज में आम तैयार है, लेकिन खरीदार इतने नहीं है। इसके चलते आम खराब भी हो रहा है। कच्चे आमों को कार्बाइड के जरिए पकाने के साथ ही किसान अपने बागों से आम लाकर भी बेच रहे हैं।
आम की पैदावार करीब दो फीसदी अधिक
सरकारी आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष आम की पैदावार पिछले वर्ष के मुकाबले 2.1 फीसदी ज्यादा है। ज्यादातर राज्यों में आम की फसल अच्छी रही है। इसके चलते यूएई और यूके में आम का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है।
अंत में पाकिस्तान से आएगा आम
इस वक्त मंडी में दशहरी, सफेदा, लंगड़ा और चौसा आम ज्यादा बिक रहा है। तोताई, रटौल और डींगा आम कुछ हफ्तों बाद आएंगे। आम की कई किस्में बाहर से आती हैं। जैसे अलफांसो मुंबई से आता है जो 300 से 400 रुपये दर्जन बिकता है। आम अक्तूबर तक मिलता है। उस वक्त पाकिस्तान से छोटे साइज वाला आम मंडी में बिकने आता है।