फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Earnest money taken in the name of plotting on Awas Vikas land

Ghaziabad News: आवास विकास की जमीन पर प्लाॅटिंग के नाम पर लिया बयाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Earnest money taken in the name of plotting on Awas Vikas land
साहिबाबाद। आवास विकास की जमीन को अपनी बताकर कुछ लोगों ने उसके रुपये भी ले लिए। सिद्धार्थ विहार एनएच से लगे खसरा नंबर 195 एवं 201 की जमीन पर लोगों के संग ठगी का खेल चल रहा है। आविप की इस जमीन पर चल रही ठगी का खुलासा तब हुआ जब ठगे गए लोग अपनी शिकायत लेकर वसुंधरा स्थित आविप कार्यालय पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से स्पष्ट किया कि विभाग यहां पर कोई प्लाटिंग नहीं कर रहा और यदि लोग किसी को भी यहां की जमीनों के लिए रुपयों का भुगतान करते हैं तो इसकी जवाबदेही उनके खुद की होगी।
विज्ञापन

शिकायत पर गत सप्ताह आविप की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां दीवार खड़ी देखी, जिसे तत्काल प्रवर्तन दल द्वारा तोड़ गिराया गया। इसके साथ ही आविप अधिकारियों ने विभाग की जमीन पर दीवार खड़ी करने एवं लोगों के साथ ठगी करने के लिए अनजान लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गत दो माह में सात लोग विभाग में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं। बयाने के नाम पर किसी ने दो लाख तो किसी ने पांच लाख रुपये तक की राशि ठगों को दे दी। बयाना लेकर जब ठग गायब हो गए तो शिकायतकर्ता आवास विकास कार्यालय पहुंचे और अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया।
विज्ञापन

निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता विकास गौतम ने बताया कि लोगों ने किसी को पैसा दिया या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। फिलहाल लोगों को स्पष्ट कर दिया गया कि यहां विभाग की जमीन है और इस पर न तो प्लाटिंग की जा रही है और न ही अभी ऐसी कोई योजना है। ऐसे में किसी के भी बहकावे में आकर पैसा देने से पूर्व विभागीय अधिकारियों से जरूर संपर्क करें। अधिशासी अभियंता विकास गौतम ने बताया कि कई वर्ग मीटर जमीन पर कुछ लोगों ने चार दीवारी करा दी थी। इसके तोड़ गिराया गया है और यहां विभाग के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है ताकि लोग भ्रमित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच से लगी यहां कई विभागों की है जमीन
एनएच से लगी आवास विकास की इस जमीन के पास ही नोएडा विकास प्राधिकरण एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की भी जमीन है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग के दोनों खसरों में कई एकड़ जमीन है, जिसकी बाउंड्री करना संभव नहीं है। इसका फायदा उठाकर कुछ शातिर लोग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed