फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Each side has morning and evening ... the jam jam

सुबह से हो गई शाम...हर तरफ जाम ही जाम

Thu, 06 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Each side has morning and evening ... the jam jam
जाम - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार का दिन जाम की वजह से सैकड़ों लोगों के लिए मुसीबत भरा रहा। सुबह से दोपहर तक हिंडन एयरफोर्स रिहर्सल डे के मद्देनजर किए गए रूट डायवर्जन के चलते लोगों की फजीहत हुई, तो दोपहर से शाम तक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो ने जाम से दोचार कराया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे एयर शो रिहर्सल शुरू होने से पहले ही एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर पर करीब डेढ़ घंटा वाहन सवारों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली की ओर से आ रहे वाहनों को डायवर्ट कर करन गेट चौकी से राजेंद्र नगर की ओर मोड़ दिया गया, लेकिन भारी वाहनों को रोके जाने से जाम लग गया।
विज्ञापन


उधर, मोहननगर पर भी हिंडन की ओर से आए वाहनों को रोकने के कारण जाम के हालात बने रहे। दोपहर 12 बजे के बाद रूट डायवर्जन खत्म होने पर कुछ देर के लिए यातायात सामान्य हुआ, मगर इसके बाद राहुल गांधी के रोड शो के चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर एक से दो बजे तक मोदीनगर और मुरादनगर में करीब सात किमी लंबा जाम लगा। रूट डायवर्जन कर वाहनों को गंगनहर पटरी, पाइप लाइन मार्ग, कनौजा कुशलिया मार्ग से निकाला गया, लेकिन राहत नहीं मिली। मोरटा से गंगनहर पुल तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।

दोपहर करीब सवा दो बजे राहुल गांधी का काफिला हाईवे-58 पर राजनगर एक्सटेंशन पहुंचा तो ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली से मेरठ जा रहे वाहनों को करीब 15 मिनट के लिए चौराहे पर रोक दिया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

राहुल गांधी का काफिला जब मेरठ तिराहा से मोहन नगर की ओर जाने लगा तो जीटी रोड पर हापुड़ की ओर से आ रहे वाहन भी जाम में फंस गए। जाम के दौरान करीब आधा घंटा दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं।

इसी तरह राहुल गांधी के काफिले के ट्रांस हिंडन में एंट्री करते ही जीटी रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इस दौरान करहेड़ा रोड, मोहन नगर पर जीटी रोड, एयरफोर्स रोड, सीआईएसएफ रोड, लिंक रोड, डाबर तिराहा और कौशांबी में लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

पांच मिनट जाम में फंसे रहे राहुल गांधी
 सूर्यनगर पर दिल्ली में एंट्री प्वाइंट पर ही रेड लाइट होने के चलते राहुल गांधी का काफिला रुक गया। वाहनों के अधिक दबाव के चलते करीब पांच मिनट तक राहुल गांधी भी जाम में फंसे रहे। इसके बाद वह रवाना हो सके।


सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं से की धक्कामुक्की
राजनगर एक्सटेंशन पर मीडिया कर्मियों और कांग्रेसी नेताओं के साथ राहुल गांधी के निजी सुरक्षाकर्मियों ने धक्का-मुक्की की। राहुल गांधी के चौराहे पर पहुंचने से पहले ही उनके निजी सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed