फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw ran away with the miscreant by shedding the khaki

Ghaziabad News: खाकी का रौब झाड़कर बदमाश ले भागा ई-रिक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw ran away with the miscreant by shedding the khaki
कौशांबी। वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बदमाश ने चालक को खाकी का रौब दिखाया और उसे मोमोज लेने के बहाने भेजकर उसका ई-रिक्शा चोरी कर लिया। घटना तीन अप्रैल को कौशांबी थाना क्षेत्र में हुई। वाहन मालिक मुकदमा दर्ज कराने के लिए 70 दिनों से कौशांबी और वैशाली चौकी के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि घटना के दिन से ही वैशाली चौकी के तत्कालीन इंचार्ज सौरभ और कौशांबी पुलिस उन्हें इधर-उधर टरका रही है। रविवार को भी थाने में उनकी शिकायत लेकर बिना सुनवाई के घर लौटा दिया।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-चार में रहने वाले रामलाल ने बताया कि उन्होंने अपने जानकार रवि को ई-रिक्शा चलाने के लिए दिया था। तीन अप्रैल को रवि वैशाली मेट्रो स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी उसके पास एक बदमाश पहुंचा और खुद को पुलिस वाला बताकर उसे मोमोज लाने के लिए कहा। रवि ने जाने से ई-रिक्शा छोड़कर जाने से मना किया तो बदमाश ने जबरदस्ती उसे भेज दिया। आरोप है कि रवि जैसे ही दुकान से मोमोज लेकर स्टेशन के पास पहुंचा तो वहां उसका ई-रिक्शा नहीं था।
विज्ञापन

आसपास लोगों से ई-रिक्शा के बारे में पूछा तो सभी का कहना था कि खुद को पुलिस का स्टाफ बताने वाला बदमाश ई-रिक्शा लेकर भाग गया। चालक ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। वैशाली चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने शिकायत लेकर घर भेजा :
कौशांबी थाने पहुंचे रामलाल का आरोप है कि उन्होंने घटना की शिकायत वैशाली चौकी के तत्कालीन इंचार्ज सौरभ से की तो उनकी शिकायत लेकर जांच करने के लिए कहा। वह कई दिनों तक चौकी के चक्कर काटते रहे लेकिन 70 दिनो में अभी तक उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, वाहन मालिक ने कौशांबी थाना प्रभारी से अपनी गुहार लगाई। उसके बावजूद उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) भास्कर वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed