फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw driver attacks car rider with knife

Ghaziabad News: ई-रिक्शा चालक ने कार सवार पर किया चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver attacks car rider with knife
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी स्थित यू-टर्न पर मंगलवार की शाम कार को छूकर निकली ई-रिक्शा चालक को कार मालिक ने रोक लिया। गलत तरीके से ओवरटेक करने के विरोध में चालक ने कार मालिक इमरान निवासी माता कालोनी पर चाकू से हमला कर दिया और ई-रिक्शा लेकर भाग गया। घायल ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घायल इमरान ने बताया कि वह विजयनगर क्षेत्र की माता कालोनी आवास से अपने रेस्टोरेंट पंचवटी के लिए कार से निकले थे। पंचवटी के यू-टर्न पर ई-रिक्शा चालक ने गलत तरीके से कार ओवरटेक की। ई-रिक्शा के टकराने से उनकी कार पर स्क्रैच आ गया। इमरान ने ई-रिक्शा चालक को रोक लिया और विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और दो बार चेहरे पर हमला किया। चाकू के वार से बचने को हाथ ऊपर किया। आरोपी ने दो वार कर हाथ लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने धमकी दी कि उसका नाम रूपेश तिवारी है और छपरौला जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। आरोपी ने धमकी दी कि अगली बार सामने आया तो जान से हाथ धोएगा। धमकी देकर आरोपी ई-रिक्शा लेकर भाग गया। घायल ने मौके पर परिजनों को बुलाया, जिन्होंने इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर रूपेश तिवारी के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करना और अपमानित करना बीएनएस 352, खतरनाक हथियार से वार करना (118/1) और धमकी देना 351/2 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed