फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-office will start in Vikas Bhawan in a week

Ghaziabad News: एक हफ्ते में विकास भवन में शुरू हो जाएगा ई-ऑॅफिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
E-office will start in Vikas Bhawan in a week
गाजियाबाद। सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली शुरू की जा रही है। अगले हफ्ते तक विकास भवन में ई-ऑफिस का संचालन शुरू हो जाएगा। आईटी और इलेक्टॉनिक्स अनुभाग डेटा शीट की फीडिंग तेजी से कर रहा है। अगले हफ्ते तक विकास भवन में ई-ऑफिस शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ई-गर्वनेंस प्रोग्राम के तहत सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकारी विभागों को ऑनलाइन करने के निर्देश थे जिसके तहत पिछले वर्ष से कार्य शुरू हुआ था जिसकी बीच में गति कुछ धीमी हो गई थी। अब दुबारा से इसपर कार्य शुरू किया गया है। ई-ऑफिस के लिए यूजर्स चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ईएमडी डेटा शीट तैयार कर एनआईसी सर्वर पर मैप किए जाने और वीपीएन कनेक्टीविटी प्राप्त करने से लेकर हर यूजर का डिजिटल सिग्नेचर तैयार करा लिया गया है। लगभग आठ से 10 विभागों की डेटा फीडिंग भी हो चुकी है। ईएमडी मैनेजर और मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण काफी पहले हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत सभी प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी जिससे जरूरी दस्तावेजों के गुम होने, फटने, जलने जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा और कौन सी फाइल किस पटल पर रूकी हुई है इसकी जानकारी भी मिलती रहेगी।

डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि डेटा फीडिंग का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। अगले हफ्ते तक या दिसंबर के अंत तक विकास भवन में ई-ऑफिस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed