{"_id":"6837672cc95b40377504377f","slug":"e-buses-will-run-on-six-different-routes-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-5505-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह अलग रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह अलग रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें
विज्ञापन
साहिबाबाद। मुख्यालय से मिलने वाली 38 ई-बसों के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। मुख्यालय ने करीब दो माह पूर्व ही गाजियाबाद से ई-बस के लिए रूट चार्ट मंगवाया था। परिवहन निगम की ओर से छह अलग-अलग रूटों पर मुहर लग चुकी है। अब बस के आने का इंतजार है, जिससे लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि पहले फेज में 250 किमी. के दायरे में बस चलाया जाना है। इसके लिए जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का काम जोरों पर है। उन्होंने बताया कि वैसे भी ई-बस एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किमी. से अधिक की दूरी तय करती है। बीच में स्टॉपेज पर चार्जिंग प्वाइंट होने से और सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद डिपो पर चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाना है। जल्द ही चार्जिंग प्वाइंट बनते ही सभी 38 बसें गाजियाबाद को मिल जाएंगी, जिसे अलग-अलग रूट पर चलाया जाएगा। इन बसों को कौशांबी के साथ ही कश्मीरी गेट और आनंद विहार से भी चलाया जाएगा। इससे न केवल गाजियाबाद बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।
इस रूट पर चलेंगी इतनी बसें
कौशांबी- मुरादाबाद - 8
कश्मीरी गेट, कौशांबी- मुजफ्फरनगर -8
कश्मीरी गेट- नजीबाबाद-8
आनंदविहार- अलीगढ़-6
आनंदविहार-मथुरा एवं फरीदाबाद-8