{"_id":"66e0b537ed67d5d1f208ee46","slug":"e-buses-will-not-run-on-alt-route-from-kaushambi-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-111877-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कौशांबी से एएलटी रूट पर नहीं चलेंगी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कौशांबी से एएलटी रूट पर नहीं चलेंगी ई-बसें
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी से एएलटी जाने वाली ई-बसों का संचालन 11 माह बाद स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। वहीं, कौशांबी से दादरी रूट पर चार बसों को बढ़ाया गया है। पहले ही दादरी रूट पर 10 ई-बसें चलाई जा रही थीं जिन्हें बढ़ाकर अब 14 कर दिया गया है। एएलटी रूट पर यात्री नहीं मिलने पर यह फैसला लिया गया।
ई-बस डिपो प्रभारी ज्योति सक्सेना ने बताया कि तीन माह से 13 ई-बसें खराब होने से गोविंदपुरम, पावन चिंतन धारा आश्रम और एएलटी रूट पर बसों का संचालन बंद था। कौशांबी से एएलटी रूट पर दो बसें चल रही थीं। मगर यात्री नहीं मिलने से घाटा हो रहा था। जिसके बाद एएलटी रूट पर बसों का संचालन स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया की 13 बसों में 4 बसें ठीक हो गई हैं। इन बसों को कौशांबी से दादरी रूट पर चलाया जा रहा है। मौजूदा समय में नौ ई-बस खराब हैं। उन्हें ठीक किया जा रहा है। मौजूदा समय में कौशांबी-गोविंदपुरी, दिलशाद गार्डन-मसूरी और पुराना बस अड्डा-लोनी के लिए बस चल रही है।