फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-buses that came to reduce smoke are gathering dust at the depot

Ghaziabad News: धुआं कम करने आईं ई-बसें डिपो पर फांक रहीं धूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
E-buses that came to reduce smoke are gathering dust at the depot
साहिबाबाद। दिन ब दिन बढ़ते प्रदूषण और एक्यूआई को देखते हुए शहर में ग्रेप-4 के नियम लागू कर दिए गए हैं मगर धूल-धुआं कम करने के लिए लाई गईं ई-बसें साहिबाबाद डिपो में महीनों से धूूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में प्रदूषण का बड़ा कारण मानते हुए दिल्ली एनसीआर में बीएस तीन व चार श्रेणी की बसों का संचालन प्रतिबंधित किया गया था और सीएनजी, बीएस-6 और ई-बसों को बेड़े में शामिल करने के आदेश दिए गए थे। इसको देखते हुए अगस्त 2025 में 38 ई-बसें साहिबाबाद डिपो को मिलीं मगर करीब आठ महीने से 34 ई-बसें डिपो पर ही खड़ी हैं, केवल चार बसों का ही संचालन मथुरा के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा साहिबाबाद डिपो से 40 बीएस चार श्रेणी की बसों का भी संचालन हो रहा है, जिसमें 18 पिंक बसें और 22 जनरथ बसें हैं।
विज्ञापन

साहिबाबाद डिपो एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि प्रदूषण को कम करने के सभी जरूरी उपाय सरकार और विभाग की ओर से जारी हैं। फिलहाल चार ई-बसों का संचालन किया जा रहा है, नए साल से बाकी बसें भी शुरू हो जाएगी। चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य भी जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन न बन पाने के कारण खड़ी हैं ई-बसें
चार्जिंग स्टेशन न बनने के कारण बसों का संचालन नहीं हो रहा है। वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद मथुरा के लिए बसें कौशांबी से संचालित हुईं इससे पहले ये बसें चार्जिंग के लिए नोएडा पर आश्रित थीं। वर्तमान में डिपो पर खड़ीं 37 बसों का संचालन पड़ोसी शहर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अलीगढ़, मुरादाबाद, कासगंज, एटा, आगरा के लिए होना है मगर चार्जिंग स्टेशन न होने के कारण बसें संचालित नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed