{"_id":"65d3c73c9d0ff17d36098dc4","slug":"dusty-wind-lasted-throughout-the-day-people-got-worried-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-313789-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिनभर चली धूल भरी हवा, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिनभर चली धूल भरी हवा, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। तड़के से ही धूल भरी हवा चलनी शुरू हो गई थी और दिनभर लोग इसमें परेशान रहे। पैदल, दोपहिया व खुले वाहनों में सवार लोगों की आंखों में जलन हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि बुधवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ दिन में सूरज भी निकलेगा। बुधवार से न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री तक आ सकता है, इससे सर्दी में थोड़ा इजाफा होगा। शनिवार के बाद फिर से मौसम बदलेगा और आसमान में बादल छाने के साथ बूंदबांदी की संभावना बन रही है। इसी वजह से माह के अंत तक न्यूनतम तापमान 14 व अधिकतम 28 के आसपास रह सकता है। अगले माह के शुरू में तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।