{"_id":"673ba41327420d7727024d26","slug":"during-family-wedding-ceremony-thieves-searched-the-house-shahibabad-news-c-134-1-sbd1011-113540-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिवार शादी समारोह में, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिवार शादी समारोह में, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन
इंदिरापुरम। परिवार के शादी समारोह में जाने के बाद चोरों ने ताले तोड़कर पूरा घर खंगाल डाला। घर में रखे सवा लाख रुपये और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। दो दिन बाद जब परिवार वापस लौटा तब चोरी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वसुंधरा निवासी निकुंज गोयल ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। 16 नवंबर की शाम करीब 3ः30 बजे जब वह वापस लौटे तो घर के पिछले हिस्से में बने दरवाजे के ताले और कुंडियां टूटी हुई थीं। घर के अंदर जाने पर पता चला कि अलमारी में रखी 1.25 लाख रुपये की नकदी और 600 ग्राम चांदी व चार ग्राम सोने के कुंडल व अन्य कीमती सामान गायब था।
पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है।