फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   During dispute, husband attacked wife by stabbing her in the neck, injured

Ghaziabad News: विवाद में पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू मारकर किया हमला, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
During dispute, husband attacked wife by stabbing her in the neck, injured
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में रहने वाले युवक ने रुपये नहीं देने के विवाद में पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रिया शालीमार गार्डन में किराये पर पुष्पकांत नाम के युवक के साथ सह संबंध में रहती हैं। तीन महीने पहले उन्होंने युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। अब उनका आरोप है कि पति आए दिन उनसे मारपीट करते हैं। 28 फरवरी को जमीन बेचकर रकम नहीं देने के विवाद में उनके गले पर चाकू से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद आरोपी पति ने उनसे मारपीट की। घटना के बाद आरोपी पति वहां से भाग गया।
विज्ञापन

अब उनका आरोप है कि उन्होंने जो शिकायत लिखकर दी थी उस पर कार्रवाई नहीं हुई बल्कि 16 साल की बेटी से तहरीर लिखवा कर मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि महिला की शिकायत पर ही मुकदमा लिखकर पति पर कार्रवाई की है। वह बार-बार पति के साथ रहने तो कभी कार्रवाई की बात कह रही थीं। पिंक बूथ की टीम ने भी बात कर पूरा घटनाक्रम जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed