फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to the scorching heat, Anganwadi centres have been declared closed till June 15

Ghaziabad News: भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक अवकाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Due to the scorching heat, Anganwadi centres have been declared closed till June 15
गाजियाबाद। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस संबंध में सभी केंद्रों को आदेश जारी किए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को केंद्रों पर उपस्थित रहकर कार्य निपटाने होंगे। उन्हें लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर रजिस्ट्रेशन, राशन वितरण, वजन, गृह भ्रमण और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन पूर्ववत करना होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल तक के बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों का मानसिक विकास करना और उन्हें प्राथमिक स्कूलों में प्रवेश के लिए तैयार करना है। यहां उन्हें मिड-डे-मील के साथ पोषाहार दिया जाता है। ये केंद्र 12 महीने खुले रहते हैं, लेकिन इस बार अत्यधिक गर्मी के कारण 25 मई से 15 जून तक बच्चों की छुट्टी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed