फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   wife was attacked and killed with a razor, three year old daughter and herself were also attacked.

Ghaziabad News: गृहक्लेश में पत्नी की उस्तरा से हमला कर हत्या, तीन साल की बेटी और खुद पर भी किए वार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
wife was attacked and killed with a razor, three year old daughter and herself were also attacked.
मृतका का फाइल फोटो
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में गृहक्लेश के चलते पत्नी और तीन साल की बेटी पर उस्तरा से हमला करने के बाद पति ने खुद भी गर्दन पर चाकू मार लिया। इस घटना में महिला साबरीन (23) की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल जावेद (25) और हिबा (3) को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

मूलरूप से पिलखुवा में रहने वाले जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी साबरीन और बेटी हिबा हैं। जावेद सैलून की दुकान पर काम करता था। तीन साल पहले जावेद की दिल्ली के सीमापुरी में रहने वाली साबरीन से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद रहने लगा। दोनों में झगड़ा और मार-पिटाई भी होती थी। इस कारण कई बार साबरीन अपनी बहन और भाई के पास चली जाती थी। कुछ समय पूर्व साबरीन की मां और उनके पिता की मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे साबरीन और जावेद के बीच फिर से विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान जावेद ने अपने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने पहले तो अपनी पत्नी साबरीन के गर्दन पर उस्तरा से वार कर दिया। इसके बाद अपनी बेटी के गर्दन पर भी उस्तरा चला दिया। बेटी और पत्नी पर वार करने के बाद जावेद ने खुद भी अपने गर्दन पर उस्तरा चला दिया।
विज्ञापन

जावेद और साबरीन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े तभी आसपास के लोगों ने खिड़की में से झांक कर देखा। अंदर कमरे में साबरीन और जावेद जमीन पर लेटे हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए लोग दरवाजा समय पर नहीं खोल सके। लोगों ने जावेद के घर के सामने रहने वाली साबरीन की बहन और जीजा को सूचना दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर जावेद और हिबा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया। यहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने साबरीन के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर डीपी विवेक सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। मौके से उस्तरा मोबाइल और अन्य चीज मिली है। दोनों में आपसी क्या विवाद चल रहा था, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना के पीछे के सही कारण का पता करने में जुटी है।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने खिड़की में झांका
उस्तरा लगने के बाद जावेद और साबरीन बेसुध हो गए थे। हिबा के गले में चाकू लगा था और उसके खून निकल रहे थे। हिबा दर्द के मारे रोने लगी। पति-पत्नी के झगड़े के दौरान शोर शराबा हो रहा था। कुछ देर बाद शोर जब बंद हुआ और अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आई तो लोग घर के बाहर खड़े होकर जावेद को आवाज लगाने लगे। जावेद अंदर से नहीं बोल रहा था। अनहोनी के आशंका पर लोगों ने फिर खिड़की से झांका तो घटना के बारे में पता लगा।


20 दिन पहले ही घर आई थी साबरीन
पति-पत्नी में कई बार लड़ाई हुई। हर बार जावेद अपनी पत्नी को मना कर ले आता था। करीब तीन महीने पहले झगड़े के बाद साबरीन अपने घर चली गई थी। वह अपने पति के उत्पीड़न से परेशान थी। साबरीन ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना गाजियाबाद से की थी। परिजनों ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने दोनों को फिर से एक साथ रहने का मौका दिया था। शुक्रवार को दोनों को फिर से महिला थाने जाना था।

विलाप करते साबरीन के परिजन।

मृतका साबरीन

 

विलाप करते साबरीन के परिजन।

बेटी

 

विलाप करते साबरीन के परिजन।

आरोपी पति जावेद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed