फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to an old dispute, a friend was called from home and beaten up

Ghaziabad News: पुराने विवाद के चलते दोस्त को घर से बुलाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Due to an old dispute, a friend was called from home and beaten up
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने अपने तीन दोस्त दिव्यांश, विनीत और अरमान पर मारपीट का आरोप लगाया है। घर से बुलाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में अशोक कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर की रात करीब 12 बजे दिव्यांश ने उन्हें फोन किया। मिलने की बात कहकर भोपुरा बांस मंडी के पास बुलाया। जब वह वहां पहुंचे तब दिव्यांश के साथ-साथ विनीत और अरमान भी मौजूद मिले। आरोप है कि कुछ समय पहले हुए आपसी विवाद की बात करते हुए तीनों ने उन पर हमला कर दिया। उनके चेहरे व सिर पर कड़ा और पंच मारने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होते देख आरोपी लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल भिजवाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर मारपीट हुई वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दो आरोपी डीएलएफ कॉलोनी के रहने वाले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed