फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dual monitoring of the station from the mini control room

Ghaziabad News: मिनी कंट्रोल रूम से हो रही स्टेशन की दोहरी निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dual monitoring of the station from the mini control room
गाजियाबाद। होली के मद्देनजर गाजियाबाद स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एरिया ऑफिसर के कक्ष में बनाए गए मिनी कंट्रोल रूम से रेलवे स्टेशन की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसमें आरपीएफ, जीआरपी के अलावा अन्य इकाइयों के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक यशवंत सलूजा ने बताया कि मिनी कंट्रोल रूम से स्टेशन की दोहरी निगरानी हो रही है। प्लेटफार्मों पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अलग से बनाए गए प्रतीक्षालय में यात्रियों को रुकवाने की व्यवस्था कराई गई है। मिनी कंट्रोल रूम से समय समय पर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं और मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। होली की भीड़ स्टेशन पर जब तक कम नहीं होगी तब तक विशेष टिकट जांच दल भी सक्रिय रहेगा। किसी भी ऐसे यात्री, जिसकी सीट कन्फर्म नहीं है या फिर वह सामान्य टिकट ले रहा है, उसको आरक्षित श्रेणी में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसको लेकर विशेष सख्ती की जा रही है। त्योहार पर संयुक्त गश्त : होली के मददेनजर आरपीएफ, जीआरपी की टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों के अलावा स्टेशन के दोनों तरफ गश्त की। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ के अलावा यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। इस दौरान यात्रियों से अधिकारियों ने अपील की है कि वह अफरा तफरी का माहौल पैदा न करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें का अधिकारियों ने पाठ पढाया।
विज्ञापन

बिना टिकट प्रवेश नहीं : विजयनगर व शहर साइड में स्टेशन पर आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं, जो बिना टिकट यात्रियों की जांच कर रहे हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिसपर टिकट नहीं है। मुख्य टिकट काउंटर के अलावा स्टेशन के दोनों तरफ अस्थाई टिकट काउंटर बनाए गए हैं। मुख्य काउंटर पर भीड़ बढ़ते ही इनको खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे 18 मिनट देरी से आई कलिंगा उत्कल :
मंगलवार को कलिंगा उत्कल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे 18 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसकाे यहां सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां 4:18 पर पहुंची। अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे 47 मिनट, शालीमार एक्सप्रेस 25 मिनट, सीमांचल एक्सप्रेस 45 मिनट, छत्तीसगढ़ आधा घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंदविहार टर्मिनल सात घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed