{"_id":"6a0a1da5de606237470f8101","slug":"dtc-driver-injured-in-car-collision-dies-during-treatment-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19045-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार की टक्कर से घायल डीटीसी ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार की टक्कर से घायल डीटीसी ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हुए डीटीसी बस ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 5 मई को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नानू गांव के पास हुआ। अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने 14 मई को रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
बागपत के गांधी गांव निवासी विरेंद्र कुमार डीटीसी में ड्राइवर थे। 5 मई को ड्यूटी से स्कूटी से घर लौटते समय नानू गांव के पास पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विरेंद्र को पहले बागपत के सर्वोदय अस्पताल, फिर दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चचेरे भाई अमरदीप ने पुलिस को बताया कि विरेंद्र दो साल पहले ही डीटीसी में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी अंजू, दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के वक्त पीछे आ रहे साथी भगत सिंह व संजय धामा ने परिजनों को सूचना दी थी।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार और चालक की पहचान की जा रही है।