फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drunk driver rams car into scooter rider; victim in critical condition.

Ghaziabad News: नशे में दौड़ाई कार स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver rams car into scooter rider; victim in critical condition.
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित वैशाली रेड लाइट पर 21 जून की रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार वैशाली सेक्टर चार निवासी पीयूष अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार रोककर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया। तीनों शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने घायल के पिता प्रवीण की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आरोपी दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी समीर, इलविश और वैशाली निवासी यश श्रीवास्तव को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


दर्ज मामले में प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि वह मधुमेह से पीड़ित हैं और रविवार रात दवा खत्म हो गई। उन्होंने बेटे पीयूष को मेडिकल स्टोर पर भेजा था। देर रात करीब 12:30 बजे डाबर तिराहे के पास वैशाली रेड लाइट पर तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पीयूष के पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने ही बेटे के मोबाइल से उन्हें भी हादसे की सूचना दी। अस्पताल में पीयूष के दोनों हाथ और पैरों में फ्रैक्चर व सीने में गहरी चोट लगी है। उधर, पुलिस ने कार सवार समीर, इलविश और यश को हिरासत में लिया है। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम अमित सक्सेना ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में तीनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। नोटिस तामील कराए गए हैं और तथ्यों के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed