{"_id":"6a4161dabdf46632170686f1","slug":"drunk-car-driver-rams-into-bike-and-pushcart-case-registered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109998-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नशे में कार चालक ने बाइक और ठेली में मारी टक्कर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नशे में कार चालक ने बाइक और ठेली में मारी टक्कर, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी कलां में शनिवार शाम नशे में धुत कार चालक ने बाइक और ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और ठेली क्षतिग्रस्त हो गई व ठेली संचालक मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी अमनप्रीत ने बताया कि उसके पिता मनजीत सिंह सीकरी कलां में खाने के सामान की ठेली लगाते हैं। शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर ठेली को। हादसे में बाइक और ठेली क्षतिग्रस्त हो गई व ठेली पर रखा सारा सामान बिखर गया। मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ ने कार को घेर लिया। अमनप्रीत के अनुसार आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था और उसने नशे में घटना को अंजाम दिया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।