{"_id":"6845d1f903a7d05dac0159c9","slug":"drugs-were-being-sold-in-jammu-using-medicines-sent-from-ghaziabad-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-653183-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद से भेजी दवाई से जम्मू में हो रहा था नशे का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद से भेजी दवाई से जम्मू में हो रहा था नशे का कारोबार
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के निर्देश पर जम्मू की नारकोटिक्स टीम ने नई बस्ती स्थित कृष्णा मेडिकोज का निरीक्षण कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को टीम संचालक को लेकर जम्मू रवाना हो गई है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि पेट दर्द में प्रयोग होने वाली दवाई से जम्मू में नशे का कारोबार फल-फूल रहा था। इस मामले में जम्मू पुलिस गाजियाबाद, दिल्ली में मेडिकल स्टोर संचालकों सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
नई बस्ती स्थित कृष्णा मेडिकोज पर निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ संदिग्ध दवाइयां भी मिली हैं। इसके साथ ही 20 बोतल कोडिक स्टार की भी बरामदगी की गई है। दवाइयों की खरीदारी के बाबत संचालक राहुल गर्ग बिल नहीं दिखा पाए। हालांकि उनके पास लाइसेंस है। राहुल गर्ग ने टीम को बताया कि उन्होंने यह दवाई आगरा से खरीदी, लेकिन इसका लेखा जोखा नहीं दिखा पाए।
जांच पड़ताल में सामने आया कि दवाइयों की खरीद क्रेडिट कार्ड से की गई है। पूछताछ में राहुल गर्ग ने बताया कि उन्होंने दवाई दिल्ली स्थित आकाश मेडिकोज को आपूर्ति की है। बताया कि उन्होंने जम्मू में कोई दवाई आपूर्ति नहीं की है। आशंका जताई गई है कि दिल्ली से ही जम्मू में दवाई आपूर्ति की गई है। नारकोटिक्स की टीम ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने आकाश मेडिकोज के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। टीम राहुल गर्ग सहित आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन दवाई प्रतिबंधित नहीं है। जम्मू में इस दवाई को एक गिरोह ने नशे के कारोबार में इस्तेमाल किया है। युवाओं को सस्ती दरों पर दवाई बेची गई और भारी मात्रा में पेट दर्द की दवाई बरामद की गई है। इस मामले में जम्मू की टीम ने पहले से ही कुछ लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा मेडिकोज संचालक को भी गिरफ्तार कर टीम रविवार को जम्मू रवाना हो गई है।