फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drone camera will control the city traffic

ड्रोन कैमरे से कंट्रोल होगा शहर का ट्रैफिक

Tue, 14 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Drone camera will control the city traffic
कैमरा - फोटो : अमर उजाला

बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब ‘आसमान’ से भी निगरानी करेगी। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने करीब साढ़े नौ लाखरुपये का एक ड्रोन खरीद लिया है। जाम के अलावा जुलूस, जनसभाओं और बवाल के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


ड्रोन जीपीएस और पावरफुल कैमरों से लैस है। करीब 2.5 किलोमीटर एरिया में 800 मीटर ऊंचाई तक उड़ सकता है। वायरलेस फ्रीक्वेंसी से संचालित इसके कैमरों से वीडियो और फोटो शूट किया जा सकता है। ड्रोन की मदद से कुछ मिनटों में ही ट्रैफिक पुलिस जान लेगी कि जाम का कारण क्या है।
विज्ञापन


इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की हकीकत भी अफसरों के सामने होगी। ड्रोन को जाम प्वाइंटों के अलावा दुर्घटना बहुल क्षेत्रों, ऊंची-ऊंची इमारतों, पेड़ों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी उड़ाया जाएगा। बवाल में लोग छतों पर चढ़कर हमला कर देते हैं, इससे पुलिस को उनकी लोकेशन, छतों पर जमा पत्थरों और ईंटों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। बिगड़े हालात में पुलिस वीडियो और फोटो लेकर तत्काल एक्शन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि ड्रोन नौ लाख 48 हजार 480 रुपये में खरीदा गया है। इससे निगरानी करने के लिए एक टीम बनाई गई है, जो चौराहों पर पीक ऑवर में निरीक्षण करेगी।

ट्रैफिक पुलिस को यह भी मिला
29 फोल्डिंग बैरियर, 100 मोबाइल बैरियर, 88 जर्सी बैरियर, कैची बैरियर, 270 सेफ्टी टार्च, 600 सेफ्टी जैकेट, 5 ब्रेथ एनालाइजर, 500 प्रदूषण मास्क आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed