फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver hits parked car and flees, report filed

Ghaziabad News: खड़ी कार में टक्कर मारकर भागा चालक, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Driver hits parked car and flees, report filed
कौशांबी। वैशाली सेक्टर पांच निवासी विशाल झा की कार को दूसरी एक कार चालक ने टक्कर मार दी। मामला छह अप्रैल की रात का है। पीड़ित ने सात अप्रैल की सुबह क्षतिग्रस्त कार देखी तो फुटेज के आधार पर कार मालिक को खोजकर उसका मोबाइल नंबर निकाल लिया। कार मालिक ने फोन करके नुकसान की भरपाई करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज कर दी। पुलिस ने 17 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विशाल झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अप्रैल को घर के बाहर पार्किंग में कार खड़ी की थी। सुबह जब वह उठ कर पार्किंग में पहुंचे तो कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त देखा। पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच में पाया कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मारी थी। उन्होंने रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस कर कार मालिक को कॉल की। आरोप है कि कार चालक ने बात सुनने के बजाय अभद्रता की। उधर, कार को जब सर्विस सेंटर पर लेकर गए तो 75 हजार रुपये का खर्च बताया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फुटेज को लेकर जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed