फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   driver fraud with bussinessmen

कारोबारी के दस लाख रुपये लेकर गायब हुआ ड्राइवर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
driver fraud with bussinessmen
कारोबारी के दस लाख रुपये लेकर लापता हुआ ड्राइवर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के पटेलनगर में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी मोनीष खट्टर का ड्राइवर शिवम चानना 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। कारोबारी ने रकम देकर उसे दिल्ली में स्क्रैप की डील करने भेजा था। ड्राइवर के वापस न लौटने पर पीड़ित ने पहले यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और फिर मंगलवार को एसपी सिटी निपुण अग्रवाल से मिलकर उन्होंने केस दर्ज कराया। सिहानी गेट पुलिस केस दर्ज कर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। पटेलनगर सेकेंड निवासी मोनीष खट्टर हिंडन विहार में कामधेनु ट्रेडर्स के नाम से स्क्रैप का कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि 18 मार्च को उन्होंने संजयनगर सेक्टर-23 निवासी अपने ड्राइवर शिवम चानना को 10 लाख रुपये देकर स्क्रैप के सौदे के सिलसिले में करोलबाग दिल्ली भेजा था। वहां डील न होने पर उन्होंने शिवम को वापस आने को कहा। कारोबारी का कहना है कि शाम करीब पौने सात बजे शिवम की कॉल आई और उसने खुद के करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने की बात कही। जिसकी वजह से करीब पौने आठ बजे वह उसे लेने शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए।

घंटों इंतजार किया, नहीं पहुंचा ड्राइवर
मोनीष खट्टर का कहना है कि वह करीब 10 बजे तक मेट्रो स्टेशन पर खड़े रहे लेकिन शिवम वापस नहीं लौटा। मोबाइल मिलाने पर वह भी बंद मिला। उन्होंने पहले ड्राइवर के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस को घटनाक्रम बताया। मंगलवार को मोनीष खट्टर एसपी सिटी से मिले। एसपी सिटी के आदेश के बाद सिहानी गेट पुलिस ने शिवम के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed