फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drinks all around the jam from morning to evening ...

सुबह से शाम...हर तरफ जाम ही जाम

Sun, 30 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drinks all around the jam from morning to evening ...
जाम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शहर की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। दिनभर वाहन रेंगते रहे। गलियों तक से निकलना दूभर हो गया।  छोटी दिवाली पर बाजारों में काफी भीड़ रही और वाहनों की तादाद ज्यादा रहने से जीटी रोड, एनएच-24 और एनएच-58 पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा नवयुग मार्केट, घंटाघर, ठाकुरद्वारा, रेलवे रोड, गांधी नगर, रमते राम रोड, अंबेडकर रोड और पुराना बस अड्डा आदि स्थानों पर भी जाम लगा रहा। मिनटों का सफर लोगों को घंटों में तय करना पड़ा।
विज्ञापन


जल्दी निकलने के चक्कर में लोग गलियों से वाहन ले जाने लगे तो वहां भी जाम लग गया। हालांकि जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे, लेकिन काबू नहीं पा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस को जाम से निपटने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग करनी चाहिए थी।

यही वजह है कि लगातार जाम मिल रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि अगर पुलिस अवैध कटों को पूरी तरह से बंद कर दे तो इतनी समस्या न हो। दूसरी तरफ, इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन लेकर निकल रहे हैं। इससे रोड पर ट्रैफिक धीमा जरूर हुआ है, फुलपैक जाम की स्थिति कहीं नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed