फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dressed gurdwara, ragi batches corresponding to the Nihal

सजे गुरुद्वारे,रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल

Tue, 15 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dressed gurdwara, ragi batches corresponding to the Nihal
धार्मिक - फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा पर शहर के सभी गुरुद्वारों में श्रद्धापूर्वक गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारों को भव्य रूप से सजाया गया था। घरों में भी सिख समाज के लोगों ने दीपक जलाए।
विज्ञापन


वहीं, घंटाघर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार शहर के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने सामूहिक रूप से से एक ही जगह घंटाघर पर प्रकाशोत्सव को श्रद्धापूर्वक मनाया। इसके लिए गुरुनानक पर्व कमेटी बनाई गई थी। 
विज्ञापन


सोमवार को बजरिया स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन रेलवे रोड बजरिया और जीटी रोड से होते हुए घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर से लेकर रात्रि तक गुरमत समागम हुआ, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरबाणी व कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके  बाद लोगों ने लंगर छका।  सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि हर साल गुरु पर्व पर गुरुद्वारों में आतिशबाजी भी होती है लेकिन इस बार प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए किसी भी जगह आतिशबाजी नहीं की गई।

इसमें विभिन्न संगठनों ने सहायता की जिसमें दूधेश्वरनाथ मठ, सिद्ध सुदर्शन  धाम, दशमेश सेवक जत्था, व्यापार मंडल, पंजाबी एकता समिति, सुल्लामल रामलीला कमेटी सहित कई अन्य समितियों का सहयोग रहा।


इस मौके पर मुख्य रूप से गुरुनानक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सलूजा, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, जगमोहन सिंह, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह सेठी, एसपी सिंह, सरदार एसपी सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, रविंदर सिंह जौली, हरजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, तेजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed