फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dr. Atul Anand, Superintendent of Dundhera Hospital, removed.

Ghaziabad News: डूंडाहेड़ा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल आनंद हटाए गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Atul Anand, Superintendent of Dundhera Hospital, removed.

विज्ञापन
गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल आनंद को शासन ने पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच शासन ने अधीक्षक पद की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विभाग को अभी शासन का लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सीएमओ ने शासन से मिले निर्देश की पुष्टि की है। अधीक्षक पद से हटने के बाद डॉ. अतुल आनंद अस्पताल में चिकित्सक के तौर पर मरीजों का इलाज करते रहेंगे।
डॉ. अतुल आनंद के खिलाफ चिकित्सकों की सेवा पुस्तिका में दर्ज होने वाली वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) बेहतर करने के बदले रुपये लेने का आरोप कुछ समय पहले लगाया गया था। इस संबंध में एक सांसद ने शासन में शिकायत की थी। शासन ने मामले की जांच मेरठ मंडल के अपर निदेशक को सौंपी थी।
विज्ञापन

इसी बीच डॉ. अतुल आनंद के सोशल मीडिया खातों को लेकर भी शिकायत सामने आई। भाजयुमो नेता अनुज शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर उनके निलंबन की मांग की। पत्र में आरोप लगाया गया कि उनके फेसबुक खाते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा कार्यकर्ताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। पत्र में सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज को लेकर भी कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एसीआर विवाद में डॉ. अतुल आनंद को शासन की ओर से अधीक्षक पद से हटाने की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि शासन से उन्हें डूंडाहेड़ा अस्पताल के अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज लेने के लिए कहा गया है। अभी इसका लिखित आदेश आना बाकी है। डॉ. अतुल आनंद अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed