फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DPR for Harnandipuram ready; housing to be provided for all sections.

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम की डीपीआर तैयार, सभी वर्गों के लिए होंगे आवास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
DPR for Harnandipuram ready; housing to be provided for all sections.
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की सबसे बड़ी योजनाओं में शामिल हरनंदीपुरम की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो गई है। करीब 500 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस योजना में ग्रुप हाउसिंग के साथ सभी वर्गों के लिए आवास की व्यवस्था होगी। योजना में प्लॉट के साथ गरीबों के लिए 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस और कम आय वर्ग के लोगों के लिए एलआईजी फ्लैट भी होंगे।
विज्ञापन

डीपीआर तैयार होने के बाद प्राधिकरण ने योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अगस्त में होने वाली बोर्ड बैठक के लिए भी तैयारी कर ली गई है। इसके बाद सितंबर तक रेरा की मंजूरी मिलने पर योजना को लॉन्च कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि बुधवार को डीपीआर का प्रेजेंटेशन किया जाएगा। पहले फेज में 48 हेक्टेयर क्षेत्र में योजना लॉन्च की जाएगी। इसमें लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और जरूरी संसाधन विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फेज में दो ग्रुप हाउसिंग
प्राधिकरण सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि पहले फेज में दो ग्रुप हाउसिंग को शामिल किया गया है। आने वाले फेज में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही योजना में प्राधिकरण का पहला गोल्फ कोर्स भी शामिल है। हरनंदीपुरम में आने वाली टाउनशिप में सितंबर के बाद जमीन की नीलामी शुरू की जाएगी। सोसायटी व अन्य आवासीय क्षेत्र विकसित करने के साथ ही परिवहन सुविधाएं तैयार करने पर भी काम किया जा रहा है। प्राधिकरण की योजना टाउनशिप को ई-बसों के माध्यम से नमो भारत और मेट्रो से जोड़ने की है।

150 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण
यह योजना करीब 500 हेक्टेयर में विकसित की जानी है। बीते अक्तूबर तक इसमें सिर्फ करीब 15 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ था। 10 महीने में यह बढ़कर 150 हेक्टेयर से अधिक हो गया है। इसके अलावा प्राधिकरण को 100 हेक्टेयर जमीन पर सहमति भी मिल गई है। अधिकारियों के अनुसार, योजना के इसी वर्ष तीन फेज लॉन्च करने के लिए जमीन उपलब्ध हो चुकी है। योजना को विकसित करने के साथ ही शेष जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। उपाध्यक्ष ने बताया कि हरनंदीपुरम के साथ एयरोसिटी योजना पर भी काम किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद एयरोसिटी के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed