फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dowry harassment from in-laws house to Singapore, case filed against four

Ghaziabad News: ससुराल से लेकर सिंगापुर तक किया दहेज उत्पीड़न, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment from in-laws house to Singapore, case filed against four
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड एक निवासी दीपा शर्मा ने अपने पति कुश शर्मा, सास सरला देवी और ननद निशा समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि निजी कंपनी में नौकरी के दौरान पति का ट्रांसफर सिंगापुर हुआ था। वहां ले जाकर पति ने दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इंदिरापुरम वापस लौटने पर पति ने उन्हें 11 वर्षीय बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 21 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में दीपा शर्मा ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग ताने मारने लगे। कुछ दिन बाद पति मारपीट करने लगा। कंपनी की तरफ से उनके पति को पहले हांगकांग और उसके बाद जकार्ता भेजा गया लेकिन कुश उन्हें कभी अपने साथ नहीं लेकर गया। यहां तक कि विदेश जाते समय वह उन्हें लखनऊ उनके मायके भेज देता था। सिंगापुर तबादला होने पर उनके ससुर ने सख्ती दिखाते हुए कुश से दीपा शर्मा को साथ ले जाने को कहा। तब आरोपी कुश उन्हें अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वर्ष 2021 में ससुर की मौत हो गई। इसके बाद सिंगापुर में ही सास, ननद और जेठ ने भी प्रताड़ना शुरू कर दी। इसके बाद वह इंदिरापुरम वापस लौट आईं। आरोप है कि 18 अगस्त को बेटे शुभ को स्कूल से लेकर घर आ रही थीं। घर पहुंचते ही पति ने मारपीट शुरू कर दी और मां-बेटे को घर से निकाल दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article