फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doris stepped forward to help the innocent in hospital, the 50 thousand

अस्पताल में मासूम की मदद को आगे आईं डोरिस, दिए 50 हजार

Tue, 06 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Doris stepped forward to help the innocent in hospital, the 50 thousand
डोरिस फ्रांसिस - फोटो : अमर उजाला

लोगों की दुआओं और मदद से ठीक हो रहीं डोरिस फ्रांसिस ने लोगों से अपील की है कि अब लोग उनकी मदद के बजाए उनके जैसी अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आएं। इतना ही नहीं डोरिस ने मैक्स अस्पताल में भर्ती चार वर्षीय बच्ची सिया के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की राशि दी है। डोरिस ने बताया कि सिया के दिल में छेद है।

विज्ञापन


इसका इलाज भी मैक्स अस्पताल में ही चल रहा है। इसके इलाज के लिए सिया की मां गंगावती के पास पैसे नहीं हैं। सिया के पिता भी साथ नहीं रहते। ऐसे में डोरिस ने 50 हजार रुपये सिया के इलाज के लिए दिया। इसके साथ ही जो लोग डोरिस की मदद के लिए आगे आ रहे हैं उनसे सिया और अन्य जरूरतमंदों की मदद के लिए अपील कर रही हैं।
विज्ञापन


तीन माह से कैंसर से जूझ रहीं डोरिस फ्रांसिस की बीमारी के बारे में जब लोगों को जानकारी मिली तो उनकी मदद के लिए इलाके की एओए, सामाजिक संस्था, दिल्ली पुलिस, प्रधानमंत्री राहत कोष आगे आए और लाखों रुपये इकट्ठा हो गए। इतना ही नहीं रोजाना लोगों की ओर से आर्थिक मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में डोरिस ने लोगों से अपील की है कि उनके इलाज के लिए पर्याप्त राशि इकट्ठा हो चुकी है। अब उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत नहीं। उन्होंने अस्पताल में आने वालों से कहा कि जो मेरे जैसे अन्य लोग हैं अब उनकी मदद करिए। डोरिस ने बताया कि अब मैं पहले से काफी ठीक हूं।
 
डोरिस आज होंगी डिस्चार्ज       
डोरिस की हालत में काफी सुधार आ रहा है। मंगलवार को डोरिस के दो टांके काटे गए। टांके कटने के बाद डोरिस ने खुद ही अपने हाथ से खाना खाया। उनकी स्थिति को देखने के बाद मैक्स प्रबंधन ने बुधवार को छुट्टी देने की बात कही।


डोरिस की बेटी डॉली फ्रांसिस ने बताया कि मम्मी के घर आने की खबर सुन कर घर के सभी सदस्य काफी खुश हैं। वहीं मंगलवार की दोपहर दिल्ली हज कमेटी के चेयरमैन परवेज मियां ने भी डोरिस से मुलाकात की और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।        


डा. अरुण गोयल ने बताया कि बायोस्पी की रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद किमोथेरेपी शुरू होगी। फिलहाल डोरिस की हालत में काफी सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed