{"_id":"5756e0a24f1c1bee5a9c5276","slug":"donating-blood-is-less-than-the-risk-of-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करने से कम होता है कैंसर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करने से कम होता है कैंसर का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार को वैशाली की क्लाउड नाइन सोसायटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
इसमें स्वैच्छिक रक्तदान करने की इच्छा रखने वाले सभी लोग भाग ले सकते हैं। शिविर में एमएमजी स्थित ब्लड बैंक की कुशल चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी। ब्लड डोनेट करने वालों को ब्लड बैंक और अमर उजाला द्वारा डोनर कार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एके दुआ ने बताया कि रक्तदान से कमजोरी नहीं आती बल्कि लगातार रक्तदान करने वाले हमेशा स्वस्थ रहते हैं। रक्तदान करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होेेंने बताया कि रक्तदान करने से कैंसर सहित हृदय संबंधी रोग जैसे कोलेस्ट्रॉल, ब्रेन हेमरेज, मोटापा जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के रिसर्च के अनुसार शरीर में आयरन का उच्च स्तर कैंसर को जन्म देता है।
इसके लिए 1200 लोगों पर रिसर्च किया गया था, जिसने हर छह माह पर रक्तदान किया था, उनमें आयरन की सही मात्रा पाई गई थी। आयरन की मात्रा सही होने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है।