{"_id":"6a568ac37c496c8650062e18","slug":"domestic-tax-levied-on-commercial-building-corporation-initiates-inquiry-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-931289-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: व्यावसायिक भवन पर घरेलू कर लगाया, निगम ने शुरू कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: व्यावसायिक भवन पर घरेलू कर लगाया, निगम ने शुरू कराई जांच
विज्ञापन
गाजियाबाद। वार्ड-27 के अंतर्गत शांतिनगर में व्यावसायिक भवन पर घरेलू दरों से कर लगाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद निगम के अफसरों ने जांच कराने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि भवन स्वामी बीते 20 साल से निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा है और स्थानीय कर्मचारियों की जानकारी में यह पूरा मामला है। पार्षद नरेश जाटव ने बताया कि शांतिनगर में बड़े रकबे में तीन मंजिला भवन है। इसका अधिकांश भाग किराये पर चल रहा है। उनमें व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं। भवन स्वामी घरेलू दरों पर कर जमा कर रहा है। इससे लाखों का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा भी कई भवनों में इसी तरह व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं। इससे निगम को राजस्व की हानि हो रही है। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जहां-जहां भी गलत ढंग से कर निर्धारण हो रहा है, उसकी जांच कराई जाएगी।
-
विज्ञापन
-