{"_id":"69dfe7b6b37764a58c0780a1","slug":"domestic-help-steals-jewellery-worth-lakhs-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17827-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरेलू सहायिका ने चुराए लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरेलू सहायिका ने चुराए लाखों के जेवरात
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के अभयखंड 2 स्थित अरिहंत अलतुरा सोसायटी निवासी पल्लवी चतुर्वेदी के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पीड़िता ने ऑनलाइन एप से काम के लिए घरेलू सहायिका शैलिका का हायर किया था। अब उसी पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना सात अप्रैल को हुई। पुलिस ने 14 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में पल्लवी ने बताया कि घरेलू सहायिका के लिए सात अप्रैल को उन्होंने मेड यू नामक एप से शैलिका को हायर किया था। जिस समय शैलिका काम करने घर पर आई तो परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। आठ अप्रैल की सुबह जब उन्होंने कमरे में रखी अलमारी खोली तो पता चला कि उनकी सोने की चेन, पेंडल, हीरे की अंगूठी, सोने की अंगूठी, कान की बाली और दो हजार रुपये गायब थें। जब उन्होंने घरेलू सहायिका को कॉल की तो उसका नंबर बंद आया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।