फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Domestic help locks medical officer in flat and steals cash and jewelery

Ghaziabad News: घरेलू सहायिका ने मेडिकल ऑफिसर को फ्लैट में बंद कर नकदी और आभूषण चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Domestic help locks medical officer in flat and steals cash and jewelery
इंदिरापुरम। अभयखंड-एक में मंगलवार को एक घरेलू सहायिका ने दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर के फ्लैट से एक लाख रुपये, 30 घड़ी, लैपटॉप, कैमरा, टैब, पांच फोन, हीरे, सोने की अंगूठी, हार्डडिस्क आदि सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि सहायिका एक बैग में सामान लेकर उन्हें सोते समय फ्लैट में बंद करके भाग गई थी। उसकी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से झारखंड के रांची की रहने वाली डॉ.सोनाली त्रिपाठी ने बताया कि जुलाई में फेसबुक पर मोंटू नाम के व्यक्ति ने उन्हें मैसेज कर बोला कि उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब है। उसकी पत्नी आपके फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम कर लेगी। उन्होंने महिला को घर में भेजने से मना कर दिया। तब मोंटू ने अदिति नाम की युवती को अपनी बेटी बताकर काम करने के लिए भेजा। उसने दस दिन बाद काम करने से मना कर दिया। एक अगस्त को मंजू लकड़ा नाम की महिला उनके फ्लैट पर पहुंची। उसने खुद को अदिति की मां बताया। आरोप है कि चार-पांच दिन काम करने के दौरान घरेलू सहायिका मंजू आए दिन फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर देती थी। उन्होंने कई बार उसे कैमरे बंद करने से मना किया तो चार अगस्त को उनकी अलमारी की चाबी गायब हो गई। उन्होंने शक होने पर अलमारी का ताला बदलवाने के लिए कहा तो मंजू गुस्सा हो गई। उन्होंने कंपनी के कर्मचारी को बुलाकर ताले की दूसरी चाबी बनवा ली। वह पांच अगस्त की रात दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ड्यूटी करने गई थी। आरोप है कि उस समय घरेलू सहायिका मंजू ने अलमारी से एक लाख रुपये, 30 घड़ियां, एक लैपटॉप, एक टैब, हीरे-सोने की अंगूठी, पांच फोन, ईयरफोन, हार्ड डिस्क व अन्य सामान एक बैग में चोरी कर लिया। सुबह वह अस्पताल से घर पहुंचीं तो मंजू का व्यवहार बदला था। वह हल्की बातचीत कर कमरे में सो गईं। कुछ देर बाद नींद से जागकर उन्होंने मंजू को चाय बनाने के लिए आवाज दी लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। फ्लैट में हर जगह देखने पर भी वह नहीं मिली। वह बाहर जाने लगीं तो मेन गेट नहीं खुला। बाद में एक सफाईकर्मी को बुलाकर गेट खुलवाया। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना अभयखंड चौकी पर पुलिस को दी।
विज्ञापन

दिल्ली के वसंतकुंज में भी की चोरी
डॉ.सोनाली त्रिपाठी का दावा है कि महिला ने दिल्ली के वसंतकुंज में भी एक डॉक्टर के फ्लैट में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर कीमती सामान चोरी कर लिया था। उस मामले में दिल्ली पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर उसे को ढूंढ रही है। फिलहाल घरेलू सहायिका का पुलिस से सत्यापन कराने से पहले ही उसने चोरी को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि फेसबुक से युवक और घरेलू सहायिका के आधार कार्ड के पते पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे सर्विलांस लोकेशन की मदद से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed