फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dogs kept scratching the girl for 10 minutes, more than 20 wounds on her body

Ghaziabad News: 10 मिनट तक बच्ची को नोचते रहे कुत्ते, शरीर पर आए 20 से अधिक घाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Dogs kept scratching the girl for 10 minutes, more than 20 wounds on her body
गाजियाबाद। शनिवार दोपहर एसआर भट्ठे पर आवारा कुत्तों के झुंड के हमले से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। 10 मिनट तक हमलावर कुत्तों ने बच्ची के शरीर पर 20 से अधिक घाव कर दिए। वह चीखती चिल्लाती रही लेकिन कुत्तों के भौंकने आवाज के आगे उसकी आवाज दब गई। कुत्तों के लगातार भौंकने पर भट्ठे पर काम रहे एक मजदूर ध्यान कुत्तों की ओर गसा। बच्ची को लहूलुहान देखकर वह शोर मचाते हुए फावड़ा लेकर मौके पर पहुंचा और जरीफ भी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों से बच्ची को बचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्ची के पैर से लेकर गर्दन तक हर जगह गहरे जख्म हो गए थे।
विज्ञापन

आनन-फानन में बच्ची को लेकर नजदीक के अस्पताल परिजन लेकर गए, यहां डाक्टरों ने बच्ची के गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल भेज दिया। यहां बच्ची को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई गई और घाव पर पट्टी बांधकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया जहां करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। गहरे घाव बच्ची की मौत का कारण बन गए। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, मां रुखसाना का रो- रोकर बुरा हाल है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी किसी ने थाने पर नहीं दी, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------

भट्ठे से पांच सौ मीटर दूरी पर मंडाराते हैं आवारा कुत्ते
भट्ठे से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित तालाब में मछली पालन होता है। जरीफ ने बताया कि कुत्तों के झुंड तालाब में मछली खाने के लिए आता है, तालाब पर आने वाले कुत्ते खूंखार किस्म के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
18 दिल में कई लोगों को काट चुके कुत्ते

मोदीनगर व मुरादनगर में कई लोगों को कुत्ते काट कर घायल कर चुके है। एक सप्ताह पूर्व मोदीनगर में बेगमाबाद में घर के बाहर टहल रही महिला को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था।

मुरादनगर जलालाबाद पुर गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। शनिवार शाम जलालपुर गांव निवासी इशिका(6)पुत्री ब्रजलाल अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आवारा कुत्ते ने उसके हाथ में काट लिया।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed