फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dogs bit a child playing in KDP Grand Society

Ghaziabad News: केडीपी ग्रैंड सोसायटी में खेल रहे बच्चे को कुत्तों ने काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Dogs bit a child playing in KDP Grand Society
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में पार्क में खेल रहे आठ साल के बच्चे पर कई कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्तों के झुंड से बचाया। कुत्तों ने बच्चे के शरीर पर कई जगह काटकर घाव कर दिया है। संजयनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत की जाएगी। बच्चा तीन दिन पहले ही रिश्तेदार के साथ लखनऊ से राजनगर एक्सटेंशन में आया है।
विज्ञापन


केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के एल टावर में रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि स्कूलों में छुट्टियां पड़ने से लखनऊ से उनके एक रिश्तेदार बच्चों के साथ तीन दिन से घर पर आए हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी रिश्तेदार का आठ वर्षीय बेटा संस्कार सोसायटी के पार्क में सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेलने गया था। इसी दौरान पार्क के आसपास घूम रहे 10 से 12 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चा जमीन पर गिर गया और चिल्लाने लगा। जब तक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग पहुंचते तब तक कुत्तों ने बच्चे को कई जगह काट लिया था, लोगों के पहुंचने पर बच्चे को कुत्तों के झुंड से किसी तरह बचाकर उसे जल्द ही गोद में उठा लिया और कुत्तों को भगाया गया। परिजनों के अनुसार बच्चे के दोनों जांघ, हाथ, पेट व कमर पर गहरे घाव हैं। अस्पताल में करीब दो घंटे भर्ती कर जरूरी उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


50 से अधिक हो चुकी हैं घटनाएं

एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, अब तक 50 से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। नगर निगम से भी शिकायत की गई है, लेकिन उनके द्वारा भी कुत्तों को पकड़ा नहीं जा रहा है। वहीं, सोसायटी में कुछ पशु प्रेमी कुत्तों को सोसायटी से दूर करने को लेकर विरोध जताते है। सोसायटी के गेट के पास फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है, लेकिन कुछ लोग कुत्तों को अंदर लाकर इधर-उधर खाना खिलाते हैं। जब एतराज किया जाता है तब विरोध करते है। कोई राहत नहीं मिलने पर लोगों में गुस्सा है। निवासियों के साथ बैठक की जाएगी। जरूरत होने पर बैठक में पुलिस को भी बुलाया जाएगा और समस्या से अवगत कराकर लिखित शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेनका गांधी ने एओए अध्यक्ष से की बात
पीपल फॉर एनिमल संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को एओए अध्यक्ष से टेलीफोन पर बातचीत की। धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि किसी ने गलत सूचना दी थी कि कुत्तों को जान से मारा जा रहा है। जब उन्होंने मेनका गांधी को कुत्तों के काटने से हो रही समस्या के बारे में बताया तो उन्होंने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि सोसायटी में कुत्तों के गेट के पास सार्वजनिक स्थल से हटकर फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है लेकिन कुछ लोगों की हठधर्मिता की वजह से इधर-उधर खाना खिलाया जा रहा है जिससे कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। इस पर मेनका गांधी ने कहा कि यह गलत है, जहां फीडिंग प्वाइंट है वहीं खाना खिलाया जाए।

-----------



46 बच्चों समेत 265 लोगों को कुत्तों ने काटा
बुधवार को 46 बच्चों समेत 265 लोग कुत्तों के काटने के बाद एमएमजी, संयुक्त और सीएचसी, पीएचसी पर एंटी रेबीज टीका लगवाने पहुंचे थे। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 109 लोगों को पहला डोज लगवाया, इनमें 26 बच्चे, 50 पुरुष और 28 महिलाएं थीं। वहीं संयुक्त अस्पताल में 32 लोगों को पहला डोज और 70 लोगों को दूसरी डोज लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed