{"_id":"56eec8ee4f1c1ba334f14ef8","slug":"doggie-try-to-move-forcibly-beating-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉगी को जबरन ले जाने की कोशिश, मारपीट, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉगी को जबरन ले जाने की कोशिश, मारपीट, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता
राजनगर स्थित पीएफए केअस्पताल में भर्ती घायल स्ट्रीट डॉगी को एक महिला और युवक ने जबरन ले जाने की कोशिश की, मना करने पर डॉक्टर विजय कुमार केसाथ मारपीट की गई। उनका मोबाइल तोड़ दिया गया और दोनों आरोपी वहां से प्रिंटर उठाकर ले गए। इस संबंध में सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
पीएफए गाजियाबाद की अध्यक्ष सुमेधा अय्यर ने बताया कि तीन दिन पहले उन्हें एक लड़की ने कॉल कर डॉगी के घायल होने की सूचना दी थी। उन्होंने एंबुलेंस में इंदिरापुरम से डॉगी को अस्पताल मंगवाया और उसका इलाज शुरू कराया। डॉगी का एक पैर टूटा हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार शाम को एक महिला एक युवक केसाथ पीएफए अस्पताल पहुंची और डॉगी को जबरन ले जाने लगी। उसे बताया गया कि अभी इलाज चल रहा है। इसके अलावा अगर डॉगी को ले जाना है तो लिखकर दें जाएं और ले जाएं। लेकिन उन्होंने लिखकर भी नहीं दिया। हंगामा और मारपीट की। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन