फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dog attacks elderly man, he falls into pond

Ghaziabad News: कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dog attacks elderly man, he falls into pond
तालाब में गिरे बुजुर्ग को निकालते लोग। स्रोत: वीडियोग्रौब - फोटो : Samvad
खोड़ा। लावारिस कुत्ते के हमले से बचते समय 65 वर्षीय बुजुर्ग धर्मपाल तालाब में गिरकर कीचड़ में फंस गए। हादसा खोड़ा थानाक्षेत्र के पहले पुश्ते का है। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8ः30 बजे पहला पुश्ता स्थित तालाब में बुजुर्ग व्यक्ति के गिरने की सूचना आई थी। टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन




टीम ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी में बांधकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। सीएफओ ने बताया कि बुजुर्ग नशे में भी थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से एटा के रहने वाले हैं। खोड़ा में रहकर वह मजदूरी करते हैं। वह कुत्ते के हमले से बचने का प्रयास कर रहे थे तभी तालाब में गिर गए। सीएफओ ने बताया कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed