{"_id":"6abd69ffe2dd5d2ffa0abcb1","slug":"doctors-body-found-in-car-on-eastern-peripheral-expressway-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110980-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर (गाजियाबाद)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक कार में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान नंदग्राम स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी निवासी डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज (30) के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शव पर प्रथम दृष्टया किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दवाइयों की अधिक मात्रा ड्रिप के माध्यम से शरीर में जाने से मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
सूचना पर नंदग्राम थाना पुलिस और परिजनों को बुलाया गया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।