फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor VIP duty and patients upset on leave

Ghaziabad News: डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी और छुट्टी पर परेशान हुए मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Doctor VIP duty and patients upset on leave
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को बिना इलाज वापस जाना पड़ा, क्योंकि दो डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में गए थे तो कई अवकाश पर थे, जबकि एक डॉक्टर अदालत में साक्ष्य देने गए थे। हालांकि अदालत में परशुराम जयंती मनाने के लिए अधिवक्ता कार्य से विरत थे। अस्पताल में अव्यवस्था पर उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जवाब तलब किया गया है। इमरजेंसी और ओपीडी में ड्यूटी से गायब चिकित्सकों को लेकर आए दिन प्रकाशित हो रही खबरों को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ से जवाब मांगा है। सीएमओ ने अस्पताल के सीएमएस से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से 1400 मरीज इलाज कराने आते हैं। सोमवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरसी गुप्ता अदालत में साक्ष्य देने गए थे, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक अन्य चिकित्सक कोरोना संक्रमित होने के कारण अवकाश पर हैं। सर्दी-जुकाम बुखार के मरीजों का इलाज कर रहे एनेस्थेटिस्ट डॉ. सूर्यांशु ओझा मरीज का ऑपरेशन कराने ऑपरेशन थिएटर में चले गए। दोपहर दो बजे तक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएल अग्रवाल मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसके अलावा डॉ. प्रमोद त्यागी और एक अन्य डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में चले गए थे, जबकि एक इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर राहुल लंबे समय से अवकाश पर हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से बुखार नहीं मिले डॉक्टर
डासना से इलाज कराने आई शगुफ्ता ने बताया कि तीन दिन से बुखार हो रहा है। डॉक्टर को दिखाने आई थी, लेकिन यहां बताया गया कि डॉक्टर कहीं गए हैं। कोरोना जांच कराने के बाद मंगलवार को दोबारा आऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में चोट लगी थी, नहीं हो पाई जांच
पैर में चोट का इलाज कराने आए भट्ठा नंबर पांच निवासी राकेश ने बताया कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिर गया था। इससे पैर में चोट लग गई थी। अस्पताल में बताया गया कि डॉक्टर नहीं हैं। बाहर से जांच कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed