फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor body found in car on Eastern Peripheral Expressway missing person report filed on September 29 in Ghazi

गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव, 29 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

Wed, 30 Sep 2026 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 05:30 PM IST
सार

गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक कार में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मुरादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नंदग्राम क्षेत्र स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी निवासी डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Doctor body found in car on Eastern Peripheral Expressway missing person report filed on September 29 in Ghazi
कार में मिला डॉक्टर का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक कार में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मुरादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नंदग्राम क्षेत्र स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी निवासी डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज (30) के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार (UK06BL3119) में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में शव मिला। जांच में मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज पुत्र गोपाल स्वरूप के रूप में हुई। वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी में रहते थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शव पर प्रथम दृष्टया किसी तरह की जाहिरा चोट नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में दवाइयों की अधिक मात्रा ड्रिप के माध्यम से शरीर में जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मुरादनगर पुलिस ने नंदग्राम थाना पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी जांच की। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed