फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Do your own self-enumeration, the portal will start functioning from 12 o'clock tonight.

Bulandshahar News: खुद करिए स्व-गणना, आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा पोर्टल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Do your own self-enumeration, the portal will start functioning from 12 o'clock tonight.
बुलंदशहर। आज रात 12 बजे के बाद से नागरिक स्व-गणना कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें se.census.gov.in जनगणना पोर्टल पर लॉिगन कर जानकारी अपलोड करनी होगी। 21 मई तक स्व-गणना पोर्टल 24 घंटे खुला रहेगा। नागरिक किसी भी समय पोर्टल पर जाकर स्व-गणना की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार की स्व-गणना होगी। 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर भवनों की गणना करने के साथ ही अन्य जानकारी जुटाएंगे।
जनगणना के दौरान सटीक आंकड़ों के संकलन के लिए जनपद को 6320 ब्लॉक में बांटा गया है। स्व-गणना को प्रोत्साहित करने के लिए डीएम कुमार हर्ष ने मंगलवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सात मई से 21 मई तक होने वाली स्व-गणना के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि स्व-गणना के अनेक लाभ हैं, त्वरित डेटा संकलन, स्वयं द्वारा जानकारी प्रदान किए जाने के कारण अधिक शुद्धता, प्रगणकों द्वारा होने वाली त्रुटियों व चूकों में कमी व नागरिकों के लिये पोर्टल की सुविधा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को व्यापक प्रचार, प्रसार के भी निर्देश दिए। स्व-गणना में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed